INFO ZONEO

Hii Everyone welcome to the information world page here you get amazing Content and information. So just stay tuned and subscribe this page for latest updates.

Join us on YouTube

Breaking

Wednesday, November 11, 2020

अपने फ़ोन से तुरंत हटाएं ये 7 ऐप्स, आपके अकाउंट से उड़ा सकते हैं पैसे

 

टिप्स-ट्रिक्स

अपने फ़ोन से तुरंत हटाएं ये 7 ऐप्स, आपके अकाउंट से उड़ा सकते हैं पैसे

Android app fraud
  • 1/8

एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज करते हैं और गेमर्स हैं तो शायद एक बार फिर से आपको कुछ ऐप्स हटाने होंगे. गूगल प्ले स्टोर पर आए दिन हानिकारक ऐप्स मिलते हैं जो आपकी प्राइवेसी के लिए नुक़सान होते हैं और आपके साथ फ़्रॉड कर सकते हैं.

android fleeceware app
  • 2/8

डिजिटल सिक्योरिटी फ़र्म Avast ने गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐसे ही ऐप्स को ढूँढा है जो गेमर्स को टार्गेट कर रहे हैं. ख़ास तौर पर पॉपुलर वीडियो गेम Minecraft यूज़र्स को इससे टार्गेट किया जा रहा है.

android fleeceware app avast
  • 3/8

Avast के मुताबिक़ Fleeceware ऐप्स यूज़र्स से पैसों की ठगी करते हैं. यूज़र्स को मोबाइल में नए स्किन्स, दिलचस्प वॉलपेपर्स और गेम मोडिफिकेशन के सहारे पैसों का भी फ़्रॉड करते हैं.

android apps scam
  • 4/8

इस सिक्योरिटी फ़र्म ने पाया है कि ऐसे सात ऐप्स हैं जो गूगल प्ले स्टोर पर हैं और ये Fleeceware ऐप्स हैं. इस कैटिगरी के ऐप्स फ़्री ट्रायल पर तीन दिन के लिए अट्रैक्टिव ऑफर्स देते हैं और फिर हर हफ़्ते के लिए 30$ आपके अकाउंट से काट लेते हैं.

app security
  • 5/8

इस ऐप को इस तरह से फ्रॉड डिज़ाइन करते हैं ताकि यूज़र्स को इसके सब्सक्रिप्शन चार्ज का पता न चल पाए और वो इस ऐप का ट्रायल लेने के बाद भूल जाएं. इस तरह से फिर ये ऐप उनके अकाउंट से पैसे काट लेते हैं.

apps fraud
  • 6/8

Avast ने एक सटेटमेंट में कहा है, ‘जो लोग हर ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी डीटेल्स नहीं पढ़ते हैं, इस तरह का फ़्रॉड उन लोगों को ही टार्गेट करता है. यंग चिल्ड्रेन इस स्कैम से ख़ास तौर पर रिस्क पर हैं, क्योंकि वो सब्सक्राइब तो कर लेते हैं, लेकिन डीटेल्स नहीं पढ़ते.

google play store
  • 7/8

Avast ने इन ऐप्स की लिस्ट जारी की है. इस फ़र्म ने ये भी कहा है कि इनमें से कुछ ऐप्स को 10 लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. Avast ने इन ऐप्स को फ़ोन से हटाने और सब्सकिप्शन कैंसिल करने की भी सलाह दी है.

play store app fraud
  • 8/8

Avast द्वारा जारी किए गए Fleeceware ऐप्स की लिस्ट ये है

  • Skins, Mods, Maps for Minecraft PE
  • Skins for Roblox
  • Live Wallpapers HD & 3D Background
  • MasterCraft for Minecraft
  • Master for Minecraft
  • Boys and Girls Skins
  • Maps Skins and Mods for Minecraft

No comments:

Post a Comment