अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में कौन दे रहा सबसे ज्यादा छूट, देखें यहां

16 से अक्टूबर से दीवाली तक ई-कॉमर्स की दो दिग्गज कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर लेकर आ रही हैं। अमेजन की सालाना सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। ये सेल 16 अक्टूबर से कंपनी के प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी। Great Indian Festival 2020 इस साल की सबसे लंबी सीजन सेल होने वाली है। यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू होकर दिवाली तक चलेगी।
वहीं अमेजन की प्रतिद्वंदी वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट की सालाना सेल 'बिग बिलियन डेज भी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक है। ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर होम और किचन तक के सामान पर आकर्षक डील्स मिलेंगी। आइए जानें अमेजन और फ्लिपकार्ट के सेल में आपके लिए कहां ज्यादा छूट मिल रही है...
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान कई नये स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। सेल में एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन भी उपलब्ध होंगे। Flipkart Big Billion Days सेल में मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Google Pixel 4a पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। अगर बात इसकी कीमत की करें तो यह 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच मिल सकता है। जबकि Amazon Great Indian Festival सेल में OnePlus 8T एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है और लॉन्च के बाद इसे सेल में खरीदने का मौका रहेगा।
किचन अप्लायंसेज पर कौन दे रहा कितना छूट
वॉशिंग मशीन पर किसका ऑफर बेहतर
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वॉशिंग मशीन को 742 रुपये प्रति महीने की शुरुआती ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। इसमें Whirlpool, LG, IFB, Haier, सैमसंग आदि ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मौजूद रहेंगे। वहीं, द बिग बिलियन डेज सेल में वॉशिंग मशीन पर 55 फीसद तक की छूट का लाभ उठाया जा सकेगा।
अमेजन इंडिया इस बार की ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल में ग्राहकों को हर प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर देने वाली है। इसके साथ ही ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर सस्ती EMI भी ऑफर की जाएंगी। इसके अलावा कंपनी ने Flipkart को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर 900 नए प्रोडक्ट जोड़े हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 900 से ज्यादा टॉप ब्रांड्स के प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसमें OnePlus, Apple, Samsung, Sony, JbL, Xiaomi जैसे प्रोडक्ट शामिल होंगे। साथ ही अमेजन के नए लॉन्च प्रोडक्ट जैसे अमेजन इको डॉट, इको डॉट विथ क्लॉक, अमेज़ॅन इको, फायर टीवी स्टिक और एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही अमेजन पे गिफ्ट कार्ड भेजने पर 10,000 रुपये के रोजाना लाभ उठा पाएंगे।
No comments:
Post a Comment