INFO ZONEO

Hii Everyone welcome to the information world page here you get amazing Content and information. So just stay tuned and subscribe this page for latest updates.

Join us on YouTube

Breaking

Sunday, October 4, 2020

वोडाफोन आईडिया का सस्ता प्री-पेड प्लान जिसमें मिलेगा 100जीबी डेटा

वोडाफोन आईडिया का सस्ता प्री-पेड प्लान जिसमें मिलेगा 100जीबी डेटा

लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीLast Modified: Sat, Oct 03 2020. 14:16 IST
वोडाफोन आईडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। जिसमें ग्राहकों को कई बैनिफिट्स मिलने वाले हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो डेटा का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। वोडाफोन-आईडिया के इस प्री-पेड प्लान की जो सबसे खास बात है वो ये है कि इसमें यूजर को अनलिमिटेड डेटा मिलते है. हर रोज इस्तेमाल होने वाले डेटा के लिए इस प्लान में कोई लिमिट नहीं है।
वोडाफोन-आईडिया के इस प्लान की कीमत 321 रुपये है. इस प्लान में ग्राहक को 100 जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान उन लोगों के लिए खास है जो या तो घर से ऑनलाइन क्लासेज दे रहे हैं या फिर घर से दफ्तर का काम कर रहे हैं। यानी कोई भी ऐसा काम जिसमें डेटा खर्च हो।आईपीएल के समय में क्रिकेट लवर्स के लिए भी ये प्लान काफी फायदेमंद है। इस प्लान की वैलेडिटी 56 दिनों की है।
वोडाफोन आईडिया अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर्स और आकर्षक प्लान पेश कर रहा है। कंपनी सभी प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान में एमपीएल कैश और जोमौटो पर डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी कुछ सस्ते प्लान भी लेकर आई है। जैसे 49 रुपये में 38 रुपये का टॉकटाइम और उसी के साथ 100एमबी डेटा।



No comments:

Post a Comment